रायपुर की फोम फैक्ट्री में आग, दो लोगों की मौत

Posted by

2 ने भागकर बचाई जान

आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था 
 
रायपुर। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में एक गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। शाम 4 बजे जब आग लगी तब कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर जान बचा ली लेकिन 2 महिला कर्मी आग में फंस गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories