महतारी वंदन योजना को लेकर बीजेपी का दावा, छत्तीसगढ़ में नहीं होगी योजना बंद

Posted by

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की योग्य महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक-एक हजार रुपए दिया जा रहा है। इस बीच महतारी वंदन योजना बंद होने की खबर लोगों में फैलने लगी। इस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में महतारी मंदिर योजना बंद नहीं होगी। मीडिया प्रभारी ने इस योजना को बंद करने का अफवाह फैलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। उहोंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है।

 
विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस महतारी वंदन योजना को लेकर बीजेपी को घेरने का प्रयास करती रही है।  कभी योजना बंद होने का, तो कभी सभी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कहती रही है। वहीं एक बार फिर लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना अब प्रदेश में बंद होने वाली है। महंत के बयान पर भाजपा मीडिया प्रभारी चिमनानी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने महंत के बयान को बेबुनियाद और आधारहीन बताया है।
 
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी। प्रदेश में जो भी विकास के कार्य चल रहे हैं, ओ भी बंद नहीं होगी। प्रदेश के महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद नहीं होगी। कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहा कि सारे कांग्रेस के नेताओं की आदत है कि झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार बोलो। छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस की कोई स्कोप नहीं है। उनकी दुकानदारी बंद होने वाली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी, हर महीने प्रदेश की महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories