‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट की हो गई घोषणा…

Posted by

स्त्री 2 :- एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आज यानी शुक्रवार को अपने फैंस को एक तौहफा दे दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ एक्टर राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं.

 
 
 
बता दें कि ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर यानी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा – ‘इस स्वतंत्रता दिवस, आ रही है #स्त्री फिर से! स्त्री 2 की रिलीज डेट की घोषणा का वीडियो यहां देखें.’ इस फिल्म का पहला पार्ट ‘स्त्री’ साल 2018 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.  फिल्म निर्देशक अमर कौशिक ने ‘स्त्री 2’ का निर्देशन किया है और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इसे बनाया है. यह उसी हॉरर-कॉमेडी सीरीज का एक हिस्सा है, जिसमें ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories