10 किलोग्राम गांजा के साथ आरेापी गिरफ्तार

Posted by

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 13.06.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत गेट नंबर 02 बस स्टैण्ड भाठागांव के पास एक व्यक्ति जिसका दाढी मुछ जो चेक शर्ट पहना है जो अपने पास एक स्लेटी रंग का बडा बैंग रखा है जिसमें गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ऋत्विक पाण्डेय पिता अभय पाण्डेय उम्र 24 साल सा0 1522/1 हाथीताल कालोनी एम.जी.एम. के पास विद्यालय हाथना गोरखपुर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर (म0प्र0) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग का तलाशी लेने पर बैंग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/रु जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 467/24 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तार आरोपी* – ऋत्विक पाण्डेय पिता अभय पाण्डेय उम्र 24 साल सा0 1522/1 हाथीताल कालोनी एम.जी.एम. के पास विद्यालय हाथना गोरखपुर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर (म0प्र0)
कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, आरक्षक अश्वन साहू, विवेक यादव, धनजंय नेताम, घनाराम निर्मलकर, चंद्रभान भदौरिया, रामसिंह विध्यराज, विदेशी राम पिस्दा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories