प्री मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए आवेदन 1 जुलाई तक

Posted by

कांकेर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु वर्ष 2024-25 में प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग कोचिंग में प्रवेश के लिए प्रतिभावान विद्यार्थियों से 01 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में जीव विज्ञान एवं गणित विषय के साथ न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ एक वर्षीय कोचिंग दिलाया जाएगा। इस योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थी प्राप्त कर सकेंगे, जिनके पालक का वार्षिक आय 02 लाख 50 हजार रूपए से अधिक नहीं है। आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में 01 जुलाई सायं 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु विभागीय वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories