कोंडागांव। जिले के एनएच 30 पर टायर फटने से महिंद्रा बस अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी. इस हादसे में बस चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री घायल हुए हैं. यह घटना मांझीआठगांव में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक, बस राजधानी रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही थी, जिसमें 45 यात्री सवार थे। जगदलपुर में एनएच 30 में बुधवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार यात्री बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री भी घायल भी हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी आठगांव में शुक्रवार दोपहर को भीषण सडक़ हादसा हुआ है। जिसमें रायपुर से जगदलपुर की ओर सवारी भर कर जा रही महिंद्रा बस का अचानक से टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर कर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply