कबीर जयंती पर कल, बंद रहेगी शराब दुकानें

Posted by

रायपुर। कबीर जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने शुष्क दिवस घोषित किया है, इसके लिए चलते शनिवार को राज्य की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी तथा होटल, क्लब और बार में भी कल शराब नहीं मिल पाएगा। उक्त आदेश वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

 
जारी आदेश के मुताबिक शनिवार को कबीर जयन्ती के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए “शुष्क दिवस” घोषित किया जाता है इस दौरान प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ). एफ. एल.-1 (घघ-कम्पोजिट). सी. एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता). एफ एल.1 (ख-अहाता), एफ.एल. 1 (ख-कम्पोजिट अहाता) एफ.एल 2. 3. 3(क. ख. ग.). 4. 4(क). 5. 5 (क). 6. 7. 8. 9. 9 (क) एवं सी.एस. 1. सी.एस.1-ख. सी.एस.1-ग. एफ. एल. 10. 10 (क.ख.), भांग / भांगघोटा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगे। इसके अलावा गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी उपरोक्तानुसार घोषित शुष्क दिवस में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories