अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को मारी टक्कर, 2 की गई जान, 3 घायल…

Posted by

कांकेर :- जिले के चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 स्थित ग्राम बाबुकोहका के पास अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कार्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। बता दें कि बीती रात पिपरोद निवासी लक्ष्मीनारायण मंडावी अपनी स्कार्पियो में अपने दोस्त चंद्रशेखर साहू, सुमित सलाम, विजय सलाम और आशीष नेताम के साथ मनोज ढाबा आए थे। यहां से खाना खाकर वापस पिपरौद घर जाने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में ग्राम बाबु कोहका के पास अज्ञात वाहन ने सामने से स्कार्पियो को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे स्कार्पियो के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्कार्पियो चला रहे लक्ष्मीनारायण मंडावी और विजय सलाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

 
घटना की जानकारी लगते ही चारामा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से अन्य तीन साथी चन्द्रशेखर साहू, सुमित सलाम और आशीष नेताम सहित दोनों मृतकों को भी चारामा अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को धमतरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक लक्ष्मीनारायण के भाई मनीष मंडावी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories