रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, रायपुर तथा श्री योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली रायपुर के मार्गदर्शन में निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध एवं जुआ, सटटा, चाकु लेकर घुमने वाले, चोरी, मारपीट जैसे अन्य अपराधो पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 10.07.2024 को प्रार्थी निजामुद्दीन पिता छिद्दू खान उम्र 26 साल पता खुटेरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर द्वारा थाना गोलबाजार में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई इमरान द्वारा पूर्व में लिए रुपए की लेन देन की बात पर प्रार्थी को रवि भवन के सामने से आरोपी सद्दाम अहमद द्वारा अपनी गाड़ी ओला में बैठा कर धान्दुबाड़ा, मौदहापारा में ले जाकर आरोपीगण मोहम्मद इमरान उर्फ इम्मू टाइगर, सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी एवं मोह. सोहेल खान द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गली गलौज के जन से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट किए कि रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 296, 351, 140, 115, 3(5) BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण मोहम्मद इमरान उर्फ इम्मू टाइगर, सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी एवं मोह. सोहेल खान की पतासाजी किया जाकर आरोपीगण को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी 1. मोहम्मद इमरान उर्फ इम्मू टाइगर पिता मोह. फारूक उम्र 25 साल पता दरगाह के सामने दूसरी गली, मौदहापारा, रायपुर, 2. सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी पिता उम्र 24 साल पता दरगाह के सामने तीसरी गली, मौदहापारा, रायपुर एवं 03. मोह. सोहेल खान पिता मोह. हसन खान उम्र 23 साल दरगाह के सामने पहली गली, मौदहापारा, रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। नाम गिरफ्तार आरोपीगण:- 01. मोहम्मद इमरान उर्फ इम्मू टाइगर पिता मोह. फारूक उम्र 25 साल पता दरगाह के सामने दूसरी गली, मौदहापारा, रायपुर। 02. सद्दाम अहमद उर्फ सद्दाम अशरफी पिता उम्र 24 साल पता दरगाह के सामने तीसरी गली, मौदहापारा, रायपुर। 03. मोह. सोहेल खान पिता मोह. हसन खान उम्र 23 साल दरगाह के सामने पहली गली, मौदहापारा, रायपुर।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply