आजादी के पर्व का ज़िला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल में होगा आयोजित

Posted by

धमतरी, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी नेबीते दिन जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर में सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय और रूचिपूर्ण तरीके से मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।        

 
कलेक्टर सुश्री गांधी ने सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में की जाने वाली रोशनी के साथ ही निजी संस्थाओं में भी ध्वज फहराने और रात में भवनों में रोशनी करने की अपील की है। ज्ञात हो कि स्वंतत्रता दिवस समारोह में नक्सली हिंसा के शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में सुबह साढ़े सात बजे तक ध्वजारोहरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान ध्वजारोहण में पूरी सावधानी बरतने भी कहा। समारोह के सफल संचालन के लिए कलेक्टर सुश्री गांधी ने मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए हैं। साथ ही मंच, निमंत्रण कार्ड छपाने, आगंतुकों का स्वागत, कानून व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, माइक, जनरेटर, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मार्च पास्ट इत्यादि के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा और इसका पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories