सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आशा कार्यर्कताओं से भरी जीप पलटी

Posted by

 बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से सोमवार को सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आशा कार्यर्कताओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महिलाओं को चोटें लगी है। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई है।

 
 
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जिले के चाटूपाढि गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जीप में 12-13 से आशा कार्यकर्ता सवार थी। जो भैंसदेही में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। लेकिन इस बीच जीप हादसे का शिकार हो गई।  
 
बताया जा रहा है कि अचानक जीप पलटने से मौके पर महिलाओं की चीख-पुकार मच गई। इसमें सभी को मामूली चोटें आई है। घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं को भीमपुर ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories