उत्तरप्रदेश में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु ,18 लोग घायल, हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख….

Posted by

रायपुर. उत्तरप्रदेश सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं 18 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. सीएम ने एक्स पर लिखा है- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मृतकों के शवों की वापसी और घायलों के बेहरत इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

 
सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल होने की दुखद खबर आ रही है. कौशाम्बी जिला प्रशासन ने घायल कांवड़ियों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है. बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवड़ियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देशित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories