आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत,सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख ……

Posted by

रायपुर. जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं. सीएम ने ट्वीट कर कहा, जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत और कई महिलाओं के घायल होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन ने घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है. प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

 
सीएम ने कहा, मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है. ईश्वर से दिवंगत महिलाओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories