खैरागढ़ कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

Posted by

खैरागढ़/ रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में 05.09.2024 गुरुवार को छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डॉ जे के साखरे एवं कार्यक्रम अध्यक्षता छात्रसंघ प्रभारी जे के वैष्णव , अतिथि प्रो.सुरेश आडवाणी, प्रो.रोहित देवांगन, प्रो.यशपाल जंघेल,प्रो. सतीश कुमार, प्रो.सृष्टि वर्मा प्रो.भबीता मंडावी,प्रो.मोनिका जत्ती , डॉ मेधाविनी तुरे , डॉ उमेंद चंदेल, कुन्दन यादव, अंजलि पटेल, दुर्वासा सिन्हा, अजय वर्मा आदि शिक्षक गण रहे।  सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती वंदना से शिक्षक सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ।  अध्यक्षीय उद्बोधन में जे. के. वैष्णव छात्रसंघ प्रभारी ने शिक्षक दिवस 2024 पर सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रथम गुरु मां होती है  एवं उच्च शिक्षा में शिक्षकीय ज्ञान देने वाले गुरुजनों के महत्व को रेखांकित किया। गुरु हमें ज्ञान के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। प्राचार्य डॉ जे के साखरे ने उच्च शिक्षा के माध्यम से शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में उनके भूमिका को विस्तार से बताया। डॉ मेधाविनी तुरे ने शिक्षक दिवस पर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी एवं उनके योगदान को विस्तार से बताते हुए पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनायें जाने को बतायी। कार्यक्रम संचालन रौशन सिंह वासु राजपूत एवं आभार प्रदर्शन लीना वर्मा, टिकेन्द वर्मा ने किया । इस अवसर पर समस्त  शिक्षक गण स्टाफ सदस्य विजेन्द्र वर्मा, धरमपाल वर्मा , होमन साहु , टुम्मन कोसरे , नरेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories