ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस ने अपहरण हुई 14 वर्षीय किशोरी का किया रेस्क्यू

Posted by

 रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को नाबालिक बालिका को गुजरात से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।

 
थाना मौदहापारा रायपुर के में सूचक थाना आकर मौखिक अपराध पंजीबद्ध कराई कि इसकी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की बिना बताए घर से चली गई है, शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले गया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के परिपालन में अपराध धारा 137(2) बीएनएस का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था, विवेचना दौरान संदेही के मोबाईल नंबर का टॉवर लोकेशन एवं कॉल डिटेल निकलवाया गया। जिसमें संदेही का लोकेशन जिला साबरकांठा गुजरात में होना प्राप्त हुआ।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी यामन देवांगन के नेतृत्व में रवाना होकर संदेही के टावर लोकेशन में थाना तालोद जिला साबरकांठा गुजरात पहुंचकर थाना तालोद के स्टाफ की मदद से संदेही के घर पहुंचे जहां वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया, दोनो को उनके माता पिता के संरक्षण में गुजरात से थाना मौदहापारा रायपुर लेकर लाया गया l आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories