बस्तर। ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 2 दिनों में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। बारसूर के टेमरू भाटापारा के पास CRPF का नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र है। 6 सितंबर को केंद्र में CRPF 111 बटालियन के जवान मौजूद थे। सारे जवान ऑन ड्यूटी थे। वहीं शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में CRPF 111 बटालियन के जवान धर्मेंद्र कुमार और एस. शहुअट आलम आ गए। दोनों शहीद हो गए। 5 सितंबर को बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन पर निकले एक जवान पर आकाशीय बिजली गिर गई। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शहीद जवान का नाम कमलेश हेमला (23) है। वे बस्तरिया बटालियन में पदस्थ थे। इसे भी पढ़े – जवानों के उफनते नदी-नाले पार करते हुए का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के जंगल का है। इस वीडियो में नदी के दोनों छोर में जवानों ने रस्सी बांधी है। फिर एक-एक कर खुद भी पा हो रहे हैं और ग्रामीणों को भी पार करवा रहे हैं। बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर जवान ऑपरेशन कर रहे हैं।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply