भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन

Posted by

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा के इस देशव्यापी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि “भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब इसकी मॉनिटरिंग नहीं की जाती। हमारी एक टीम अनुराग जी के नेतृत्व में काम कर रही है, जिसमें सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पूरे जिले में कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक सक्रिय है।” उन्होंने कहा कि यह एक महापर्व है, जिसमें सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “जो लोग सदस्य बनने के लिए तैयार हैं, उन्हें हम समय दे रहे हैं। हमारी सदस्यता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के तहत चल रही है। ‘सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प’ का मूलमंत्र लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।” किरण सिंह देव ने बताया कि अभियान में सभी समाज के वर्गों के लोगों को शामिल किया जा रहा है, और यह अभियान बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories