आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Posted by

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकाली में बिजली की चपेट में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में 8 लोग घायल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 3 बजे 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तालाब के पास पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान तेज आंधी तूफान और बारिश के बिजली चमकने लगी। जिससे बचने के लिए सभी तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इस बीच बिजली गिरने से 7 युवक 2 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चंद्रहास दर्वेश (11) को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। जिला अस्पताल चौकी में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories