चैन स्नैचिंग गिरोह के फरार 2 चोर गिरफ्तार

Posted by

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने चैन स्नैचिंग के फरार आरोपियों, राहुल गिरी और राजकुमार गिरी, को उनके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे गए 05 सोने के पदक और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपियों को रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया है। दिनांक 10 जुलाई 2024 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्टकर्ता वीना राठिया (25 वर्ष) निवासी ग्राम कोगनारा, तथा दीपिका राठिया (25 वर्ष) निवासी ग्राम सारढाप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम कोगनारा और ग्राम बनाई के रथ मेले में भीड़ के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष उनके गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। इस रिपोर्ट के आधार पर घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 202, 203 के तहत धारा 309(6), 3(5), 61(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने चार महिलाओं – आरती गिरी, राधा बाई, हेमाबाई गिरी और तिरथनी बाई को हिरासत में लिया। इन महिलाओं ने अपने बयान में खुलासा किया कि राहुल गिरी और रविंद्र गिरी ने इस अपराध की योजना बनाई थी। दिनांक 08 जुलाई 2024 को, इन सभी ने मिलकर घरघोड़ा के ग्राम बनाई में तीन महिलाओं के गले से सोने के माला लूट लिए। इसके अगले दिन, 09 जुलाई 2024 को, ग्राम कोगनारा के रथ मेले में दो और महिलाओं के गले से सोने के माला लूटे गए। घटना के बाद, महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि राहुल गिरी और रविंद्र गिरी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए सोने के माला कीमती 65,000 रुपये बरामद किए और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories