कबाड़ी वाला 25 लाख गांजे के साथ पकड़ाया, पुलिस ने किया खुलासा

Posted by

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्थान पासिंग एक ट्रक से 25 लाख रुपए से ज्यादा का 170 किलो 560 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर के बीच बोरियों में छिपाकर गांजा ले राजस्थान ले जाया जा रहा था। बागबाहरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 353 में संचालित रामदेव राजस्थानी ढाबा के पास खड़े ट्रक को पकड़ा। ट्रक कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर से भरा हुआ था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली। ट्रांसफॉर्मर के बीच 6 प्लास्टिक की बोरियां मिली। बोरियों को खंगाला तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गांजे का वजन कराया तो 6 बोरियों में कुल 170 किलो 560 ग्राम गांजा था। बागबाहरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम गिरीराज रेगर (27), जयपुर निवासी बताया है। आरोपी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर को ओडिशा से लेकर राजस्थान जा रहे थे। उसके साथ ही गांजा ला रहा था। पकड़े गए गांजे की कीमत 25 लाख 58 हजार 400 रुपए आंकी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories