दो घंटे तक हवा में लटकने के बाद एयर इंडिया विमान त्रिची एयरपोर्ट पर की सुरक्षित लैंडिग

Posted by

त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में हाइड्रोलिक खराबी आने के बाद करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हवा में घूमती रही. फिलहाल इसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. इस फ्लाइट ने शाम 5 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही इसमें खराबी आ गई.

 
इससे पहले पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था. फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे. दरअसल, उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के पहिए अंदर नहीं गए और पायलट फ्लाइट उतारने की योजना बनाते रहे. आपातकाल से बचने के लिए उन्होंने 2 घंटे हवा में घूमकर ईंधन खर्च किया.
 
फ्लाइट को हल्का करने के लिए फ्यूल डंप करने की थी योजना
 
इससे पहले विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन डंप करने पर विचार किया जा रहा था. हालांकि, विमान के रिहायशी इलाकों के ऊपर चक्कर लगाने के कारण ऐसा नहीं किया गया. जिला कलेक्टर ने कहा, “एहतियात के तौर पर हमने एंबुलेंस और बचाव दल को स्टैंडबाय पर रखा है.”
 
कैसे होती है हाइड्रोलिक खराबी?
 
त्रिची एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक, पायलट ने हाइड्रोलिक खराबी के बारे में हवाई स्टेशन को सूचित किया था. किसी विमान में हाइड्रोलिक विफलता तब होती है जब लैंडिंग गियर, ब्रेक और फ्लैप जैसे महत्वपूर्ण भागों को नियंत्रित करने के लिए दबावयुक्त तरल पदार्थ का उपयोग करने वाली प्रणाली ठीक से काम करना बंद कर देती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories