दीवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों की बुकिंग बढ़ी

Posted by

रायपुर। दीवाली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। खासकर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों, जैसे सारनाथ, साउथ बिहार, हटिया, गोंडवाना, छत्तीसगढ़, गोंदिया-बरौनी, और समता में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही कंफर्म टिकट मिल रहा है।

 
वर्तमान में अधिकांश ट्रेनों में 50 से 60 वेटिंग चल रही है, जबकि उत्तरप्रदेश जाने वाली सारनाथ और गोंदिया-बरौनी की ट्रेनें नवंबर माह तक पूरी तरह से भरी हुई हैं। जैसे-जैसे दीवाली और छठ पर्व नजदीक आ रहा है, रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है।
 
विशेषकर 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच अधिकांश ट्रेनों की सीटें पूरी तरह से भर चुकी हैं, और वेटिंग लिस्ट 50 से अधिक हो गई है। उत्तर भारत की ओर जाने वाले ट्रेनों के एसी कोच के किसी भी श्रेणी में टिकट मिलना अब मुश्किल हो गया है।
 
त्योहार के समय घर जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प रह गया है। रायपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि ट्रेनों की संख्या कम होने से भीड़ बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories