खड़े ट्रेलर से टकरा गया बाइक सवार, ऑन द स्पॉट डेथ

Posted by

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाइक सवार खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बड़हरा जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला धर्मेन्द्र कुमार सिंह (45) पिछले कुछ सालों से तराईमाल में क्षेत्र में रहकर सिंघल फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए पूंजीपथरा की ओर से रायगढ़ की तरफ जा जा रहा था। इसी दौरान नलवा फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को वह देख नहीं पाया और ट्रेलर के पीछे जा टकराया। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और धर्मेन्द्र को मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत के बाद उसके परिजनों की पतासाजी की गई। जानकारी मिली कि वह बिहार का रहने वाला है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। ब्रेक डाउन के बाद ट्रेलर रोड किनारे खड़ी थी। फिलहाल, पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories