आने वाले समय में बस्तर में शांति होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव

Posted by

रायपुर। सुकमा नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “जब से प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। डबल इंजन की सरकार डबल गति से बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, वे मारे गए हैं और आत्मसमर्पण किया है… नक्सली बौखलाहट में इस प्रकार के हमले कर रहे हैं। सुरक्षा बलों को मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है। आने वाले समय में बस्तर में शांति होगी और बस्तर विकास की ओर आगे बढ़ेगा।” बता दें कि नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में आज नक्सलियों ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला किया। जानकारी के अनुसार, यह हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल जवानों का इलाज जारी है, और डॉक्टर उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories