रायपुर। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही वैकेंसी निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। संचालक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) ने रिक्त पदों को लेकर सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कॉलेजों के स्वीकृत सेटअप में भरे हुए और खाली पदों की अलग-अलग जानकारी मांगी है। इसके अलावा सभी कॉलेजों से अगर उनके यहां जरूरत है तो नए पदों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। यही नहीं, ऐसे नए पद जिनका भविष्य में सृजन हो सकता है उनको लेकर शैक्षणिक अनिवार्य वांछनीय योग्यता के बारे में भी बिंदुवार ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही, सेटअप में ऐसे पद जिनका भर्ती नियम नहीं है, उनके बारे में विस्तार से पूछा गया है। इसे लेकर संभावना है कि आने वाले दिनों में खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी आएगी। जानकारों का कहना है कि खाली पदों की पूरी संख्या सामने आने के बाद जरूरत के अनुसार प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए नई भर्तियां निकाली जाएंगी। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में विभिन्न पद जैसे चिकित्सा शिक्षक के अलावा अन्य के भी कई पद खाली हैं। इस वजह से कॉलेजों के संचालन में कई तरह की दिक्कतें आती है। इसलिए जल्द भर्ती की मांग की जा रही है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply