दुखीराम ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Posted by

कोरबा। कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बस्ती के निषाद मोहल्ले में रहने वाले 75 वर्षीय दुखीराम निषाद ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता पैर फटने की बीमारी से काफी लंबे समय से परेशान थे। अपने कमरे में आराम करने का कहकर गए थे। लंबे समय बाद भी जब वो अपने कमरे से बाहर नहीं आए। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दुखीराम फंदे पर लटक रहे थे। जिसके बाद इसकी जानकारी मानिकपुर चौकी को दी गई। मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि मृतक को काफी समय से पैर फटने की शिकायत थी और वह इससे परेशान था। कई स्तर पर उपचार कराया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि उम्र दराज व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। मर्ग कायम करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories