भेज्जी एनकाउंटर स्थल वीडियो, जहां मारे गए 10 नक्सली

Posted by

सुकमा। जिले में 22 नवंबर की सुबह जवानों ने 10 माओवादियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस सफलता के बाद जवान जब कोंटा पहुंचे तो जमकर थिरके। ‘आदिवासी जंगल का रखवाला रे’ गाने पर जवानों के डांस का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हाथों में AK-47, SLR जैसे हथियार पकड़कर जवान डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल, जवानों ने कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के 10 माओवादियों को उनके ठिकाने में घुसकर मारा है। मौके से AK-47, SLR और इंसास जैसे हथियार बरामद किए हैं। अच्छी बात रही कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नक्सलियों के ठिकाने में घुसकर मिली इस कामयाबी का अब जश्न मनाया जा रहा है।  वहीं 15 से 19 नवंबर तक कांकेर में भी जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ 4 दिनों का ऑपरेशन लॉन्च किया था। जिसमें 5 माओवादियों को मार गिराया गया था। जब जवान लौटे तो शेरों के शेर यारों गाने में जमकर डांस किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories