निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को प्रदान किया प्रमाण पत्र

Posted by

रायपुर। नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को प्रमाण पत्र। सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है। इस पर कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू बोले- जनता को पैसा चाहिए। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई थी। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories