पंचायत सचिव का अपहरण फिर हत्या

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी। पंचायत सचिव और एक ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों को घर से किडनैप कर ले गए थे। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दोनों पर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10-15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। इसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर गए। दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप हत्या की है। वारदात के बाद दोनों के शवों को मौके पर ही छोड़कर नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। वहीं जब इसकी खबर पुलिस को मिली तो जवान मौके के लिए निकले। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories