रायपुर में मैकेनिक के साथ लूटपाट, दो बदमाश गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। मैकेनिक के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार किए गए है। पुलिस के मुताबिक हरीश कुमार साहू ग्राम टोकरो पोस्ट मानिक चौरी थाना अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी स्काई कार शोरूम भाटा गांव में मैकेनिक का कार्य करता है। 24.11.2024 को काम पर शो रूम गया था शाम करीब 6:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल प्लैटिना में शोरूम के कर्मचारी कोंदा को पीछे बैठाकर भांठा गांव का बस स्टैंड अपने काम से गया था।  पेट्रोल पंप भाटा गांव के सामने कोंदा को छोड़कर अपने घर जाने के लिए निकला था तभी प्रार्थी के मोबाइल में फोन आने से बात करते खड़ा था उसी समय दो अज्ञात लड़के वहां मोटर सायकल फैशन प्रो वाहन से आए और नाम पता पूछने लगे मैं वहां से चला गया। रात्रि 9:30 से 9:45 बजे वह दोनों लड़के फिर पीछे से आकर आवाज देते हुए पहुंचे और प्रार्थी से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया। दोनों लड़के प्रार्थी के पेंट के जेब में रखे वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती ₹5000 व उसके मोटरसाइकिल वाहन प्लैटिना कीमती 35.000 रुपए जुमला ₹40000 को चोरी कर ले गए।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 512/2024 धारा 134,303(2),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हुए संदेहियों का पहचान करते हुए भाटा गांव सब्जी बाजार के पास से दोनों संदेहियों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपीगण गण के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने व चोरी गई माल मसरूका को जब्त कर आरोपीगण को विधिवत दिनांक 29.11.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories