जूता-चप्पल दुकान में तेलीबांधा पुलिस की रेड, 3 सटोरिए गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नंबर 06 स्थित जुता चप्पल के एक दुकान में कुछ व्यक्तियों सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में 03 व्यक्ति उपस्थित थे, पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सुरेश खेमानी, शिवदास चौहान एवं बसंत भागला होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास सट्टा पर्ची होना तथा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर मोबाईल फोन के माध्यम से भी सट्टा संचालित करना पाया गया। Also Read – रायपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 2050 रूपये एवं सट्टा पट्टी पर्ची जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 777/24 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. सुरेश खेमानी पिता गिरधारी लाल खेमानी उम्र 52 साल निवासी गली नंबर 06 तेलीबांधा रायपुर। 02. शिवदास चौहान पिता तुलाराम चौहान उम्र 72 साल निवासी महावीर नगर रायपुर। 03. बसंत भागला पिता श्याम सुंदर भागला उम्र 65 साल निवासी गुलमोहर वार्ड रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories