राजनांदगांव। काॅन्फ्लुऐसं महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा "आत्म प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण" पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस लेक्चर मे मुख्य प्रवक्ता के रूप मे खैरागढ़ जिला के ग्राम जालबांधा के शासकीय नवीन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री संजय देवांगन जी उपस्थित थे उन्होंने बताया कि आत्म-प्रेरणा व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों तरह से विकास के लिए एक आवश्यक कौशल है। एक व्यक्ति जो अपनी इच्छाओं, मूल्यों और प्राथमिकताओं को समझता है, वह समझ सकता है कि वास्तव में उसे क्या प्रेरित करता है और बदले में, अपनी ऊर्जा को पूर्णता तक पहुँचने के लिए निर्देशित कर सकता है। सच्चाई यह है कि एक आत्म-प्रेरित व्यक्ति जानता है कि अवसरों और संसाधनों को कैसे आकर्षित किया जाए, क्योंकि वे आवश्यक कार्रवाई करने से डरते नहीं हैं। विद्यार्थियों में व्यक्तिगत प्रेरणा बढ़ाने के लिए उनके अंदर प्रेरणा जगाने के लिए बहुत से तरीके बताएं जिनसे वह अपनी व्यक्तिगत प्रेरणा बढ़ा सकते हैं और जीवन में अच्छी चीज़ों पर ध्यान केंद्रित कर सकारात्मक सोच से शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने हेतु आत्म-प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए अनेकों तरीके बताएं जैसे –
अपने अच्छे कामों को याद रखें, खुद को माफ़ करें और जो गलत हुआ उससे सीखें, सकारात्मक आत्म-चर्चा का अभ्यास करें, आभार पत्रिका बनाएं और हर दिन उन चीज़ों पर विचार करें जिनके लिए आप आभारी हैं, अपने आस-पास सकारात्मक और स्वस्थ लोगों को रखें, जीवन के अर्थ और उद्देश्य के बारे में अपने विश्वासों का अन्वेषण करें, स्वस्थ शारीरिक आदतें विकसित करें। इसी प्रकार इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेल्फ-मोटिवेशन ज़िंदगी के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। यह आपको करियर में सफलता, अच्छे रिश्ते और पर्सनल डेवलपमेंट में मदद करती है। जब आप खुद पर विश्वास करते हैं, तो बाकी दुनिया भी आप पर विश्वास करने लगती है। साथ ही इस अतिथि व्याख्यान में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राएं भी इस अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित थे।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply