BSP के संपत्ति पर अवैध कब्जाधरियो का कब्ज़ा, स्टाफ ने की कार्रवाई

Posted by

भिलाई। नगर सेवाएं विभाग अन्र्तगत प्रवर्तन अनुभाग के दायित्वों में भिलाई इस्पात संयंत्र के संम्पत्तियों (भूमि एवं आवासो ) से अवैध कब्जाधरियो की बेदखली तथा कब्जा होने रोकने का कार्य प्रमुखता से किया जाता है। इसी क्रम में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप के आवासों मे अवैध कब्जा करने वाले अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द वृहत स्तर पर बेदखली कार्यवाही लगातर जारी है। इसी क्रम में दिनाॅक 05/12/2024 को प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा सेक्टर 05 सड़क 06 के ब्लाॅक क्रमाॅक 1 तथा 2 के अवैध कब्जाधारियो से आवास   खाली कराया गया। इस दौरान कुल 22 आवासों के अवैध कब्जाधारियो को बेदखल कर आवासों को कब्जामुक्त कराया गया। उपरोक्त आवासों को प्रबंधन द्वारा निवास हेतु अनफिट घोषित किया गया है इसमे निवास करना जोखिम भरा हो सकता है तथा जान माल के नुकसान की भी संभावना है। इनमें कुछ लायसेंस आबंटियों को अन्यत्र आवास आबंटित होने के बाउजूद इस आवास को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखा गया था। इनमें कुछ अवेैघ कब्जाधारियों ने आवास के पीछे एक-दो अतिरिक्त कमरो का निर्माण भी किया था। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा इस सभी अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर दुबारा कब्जा होने बचाने इन अनफिट आवासों के खिड़की दरवाजे इत्यादि को निकाला गया। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कल दिनाॅक 04/12/2024 को भी सेक्टर 06 एवन्यू डी तथा अन्य सेक्टर्स से 15 आवासों के कब्जाधारियो से आवास खाली कराया गया था। इस तरह इन 02 दिनो में 37 आवासों को कब्जामुक्त कराया गया है। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आगे भी संयंत्र के आवासो मेे निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी। विदित हो की प्रवर्तन अनुभाग विशेष अभियान चलाकर विगत जुलाई माह में सेक्टर 06 के 611 अवैध कब्जाधारियो की बेदखली कार्यवाही की गयी थी। इस विज्ञप्ति के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र के आवासो में अवैध कब्जा कर निवासरत सभी कब्जाधारियों को आगाह किया जाता है कि समय रहते वे अपना अन्यत्र इंतजाम कर संयंत्र के आवासों को स्वतः रिक्त कर देवे। अन्यथा बेदखली की कार्यवाही से होने वाले अपमान एवं असुविधा के लिए वे स्वंय ही जिम्मेदार होगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories