जिला अस्पताल में सड़ने लगी लाशें, फैली सनसनी

Posted by

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अस्पताल के शवगृह कक्ष में पिछले 5 दिनों से एक शव पड़ा हुआ है। फ्रीजर चालू हालत में नहीं होने के कारण शव सड़ने लगा है और आस-पास रहने वाले लोग इसकी दुर्गंध से परेशान हो रहे हैं। दरअसल, करीब 4 दिन पहले जब चक्रधर नगर पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी, तब कौआकुंडा क्षेत्र में एक लावारिस शव मिला था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी रूम में रखवा दिया था। जिससे परिजनों के आने पर कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जा सके, लेकिन अब तक परिजन नहीं आ पाए हैं। मॉर्च्युरी कक्ष में शव को रखने के लिए दो डीप फ्रीजर है। जिससे कोई शव आए तो उसे फ्रीजर में रखा जा सके, लेकिन इसमें से एक फ्रीजर खराब है। जिस कारण जब एक से अधिक शव आ जाते हैं।  तो दूसरे शव को वहीं नीचे रख दिया जाता है। ऐसे में पिछले करीब 4 दिनों से यहां एक लावारिस रखा हुआ है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। मॉर्च्युरी कक्ष के बगल में फिमेल मेडिकल वार्ड है। वहां भर्ती मरीज के परिजन शिव महंत ने बताया कि, लाश से काफी बदबू आ रही है। उसे देखने के लिए भी कोई नहीं आ रहा है। उसका कोई वारिश नहीं है और डेडबॉडी पड़ा है। सुबह बदबू आने पर इसकी जानकारी हुई। शाम के समय दवा का छिड़काव किया गया था। बॉडी कितने दिन की है, यह मालूम नहीं। इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दिनेश पटेल ने बताया कि, एक फ्रीजर खराब है। उसके लिए डिमांड की मांग की गई है। शाम को जानकारी मिली थी कि लाश से दुर्गंध आ रही है, तो दवा छिड़काव किया गया था। लवारिश लाश है और 3 दिन में मुलायजा हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हो सका है। पुलिस जब तक नहीं पहुंचेगी, तब तक कुछ नहीं किया जा सकता। संभवतः आज आगे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories