रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे अवैध मवेशी तस्करी के आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में 6 मवेशियों और एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पहले ही जप्त किया जा चुका था। 22 अक्टूबर 2024 को मुस्तकिम खान (पिता: शमीम खान, उम्र: 32 वर्ष, निवासी: वार्ड नंबर 02, घरघोड़ा) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 अक्टूबर 2024 की रात वह अपने साथियों भरत निराला और सोनू खान के साथ घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग के कंचनपुर तिराहे पर थे। उन्होंने देखा कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांक CG-13-AD-6314) में मवेशियों को निर्दयतापूर्वक भरकर रायगढ़ से पत्थलगांव की ओर ले जाया जा रहा था। पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन को तेजी से भगाते हुए बरघाट एसईसीएल कॉलोनी के पास पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गया। वाहन में 6 मवेशी रस्सियों से बंधे हुए थे और अत्यधिक भूखे-प्यासे हालत में थे। मुस्तकिम खान की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 303/2024 के तहत धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके से 6 मवेशी और महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर मवेशियों को सुपुर्दनामा में सुरक्षित रखा। पुलिस ने विवेचना दौरान आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी पिता ध्रुवदास बैरागी उम्र 21 वर्ष साकिन कोडातराई गोहडीडीपा थाना जुटमिल रायगढ की तलाश जारी थी, जो घटना के बाद से फरार था। गहन तलाश और मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वाहन की चाबी भी जप्त कर ली और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply