बालोद। जिले में पुलिस ने गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गायों का रेस्क्यू किया है. जिले के गुंडरदेही में बीती रात कुल 30 गायों को एक ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और गायों का सफल रेस्क्यू किया है. वहीं आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही पुलिस को मुखबिर से गौ तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए रात करीब 3 बजे घेराबंदी की. हालांकि, वाहन चालक और उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस ने तस्करी के दौरान ले जाए जा रहे 30 गायों को बचाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया.
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply