एसपी निखिल राखेचा की सख्ती से नक्सली हुए ढेर, 17 की मौत

Posted by

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में पहली बार गरियाबंद जिले में 80 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली, जिसमें कई बड़े नक्सली लीडर भी ढेर हुए. मारे गए 16 में से 12 की पुष्टि पुलिस ने की है. अब तक 3 करोड़ 16 लाख के इनामी चेहरे सामने आए हैं. नुआपड़ा गरियाबंद धमतरी जिले में आतंक का पर्याय बन चुके डिविजन चीफ सत्यम गावड़े भी मुठभेड़ में मारा गया है. नक्सल प्रभावित नारायणपुर, सुकमा जिले में 24 महीने काम करने का अनुभव रखने वाले एसपी IPS निखिल राखेचा की रणनीति के चलते जनवरी में ही 17 नक्सली मारे गए हैं. अभी के मुठभेड़ में 16 और 3 जनवरी को एक नक्सली मारे गए हैं.

 
 
एसपी IPS निखिल राखेचा
जिले में निखिल राखेचा को एसपी का कमान देने के बाद नक्सली ऑपरेशन में सुरक्षा जवानों को बड़ी सफलता मिली है. 19 जनवरी से 22 जनवरी तक चले प्रदेश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को एसपी राखेचा लीड कर रहे थे. 80 घंटे से ज्यादा समय तक चले इस ऐतिहासिक ऑपरेशन का परिणाम भी ऐतिहासिक था. इस ऑपरेशन में 90 लाख के इनामी चलपती जैसे बड़े कैडर के नक्सली नेता समेत कई एरिया कमांडर ढेर किए गए हैं. छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर मारा गया है. ताजा ऑपरेशन में 16 शव बरामद किए गए. कुछ की शिनाख्त होना अब भी बाकी है.
 
 
जानिए कौन कौन मारा गया, कितना था इनाम
पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में चलपती सीसी मेंबर इनाम 90 लाख ,जयराम उर्फ गुड्डू ओडिशा स्टेट कमेटी मेंबर इनाम 65 लाख, सत्यम गावड़े (नुआपड़ा गरियाबंद धमतरी डिविजन कमेटी चीफ)) इनाम 65 लाख, आलोक उर्फ मुन्ना (डीव्हीसीएस ओडिशा) इनाम18 लाख, शंकर (एसीएम कालाहांडी) इनाम 13 लाख, कलमू देवे उर्फ कल्ला (जयराम का गार्ड) इनाम 13 लाख, मंजू (एससीएम सदस्य) इनाम 13लाख, रिंकी (एसीएम) इनाम 13 लाख, सुखराम (चलपती का गार्ड) इनाम 3 लाख, रामे ओयाम (एलजीएस मैनपुर) इनाम 3 लाख, जैनी उर्फ मासे (मैनपुर एलजीएस) इनाम 3 लाख , मन्नू (माड़ एरिया के कंपनी नंबर 1 का सदस्य) इनाम 14 लाख शामिल हैं.
 
3 जनवरी को भागने में सफल हो गए थे नक्सली
एसपी निखिल राखेचा की पोस्टिंग के बाद जनवरी माह में तीन ऑपरेशन किए गए. 3 जनवरी को नवरंगपुर जंगलों के सीमा से लगे कांडसर के जंगल में मुठभेड़ हुई थी, जहां एक नक्सली को ढेर किया गया था. इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने बेसराझर इलाके को चुना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories