रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिक निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में आवश्यक बैठक लेकर सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को निर्देशित किया. नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि तत्काल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जोन स्तर पर सुनिश्चित करवाएं. बैठक में निगम अपर आयुक्त कृष्णा खटीक,पंकज शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी, जसदेव सिंह बाबरा, प्रीति सिंह, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, संजय बागड़े, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, सभी जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण की उपस्थिति रही.
रायपुर के मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करवाने के निर्देश
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply