चार चोरों ने दो दुकानों में किए चोरी, मोबाइल और जर्दा शॉप को बनाया निशाना

Posted by

भिलाई। शीलता कांप्लेक्स में सोमवार सुबह दो दुकानों के शटर टूटे मिले। चोरों ने मोबाइल शॉप और जर्दा शॉप को को निशाना बनाया है। मोबाइल शॉप से 70 से अधिक महंगे फोन और मोबाइल एसेसरीज चोरी हुआ है। मामला छावनी थाना इलाके के कैंप-2 का है। दुकान संचालक शिवम गुप्ता ने बताया कि, शीतला कांप्लेक्स में उसकी बागेश्वर मोबाइल नाम की दुकान है। वो रोज की तरह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह उसके पास उसके स्टाफ का फोन आया कि, दुकान का शटर खुला हुआ है। वो तुरंत अपने पापा के साथ दुकान पहुंचा। शिवम ने छावनी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत की। जांच के दौरान कांप्लेक्स से कुछ दूर पर गंदगी वाले एरिया में मोबाइल के डब्बे पड़े मिले। सभी डिब्बों से मोबाइल गायब थे। कुछ मोबाइल एसेसरीज भी पड़ी थी। पुलिस सभी डिब्बों को जब्ती बनाकर थाने ले आई। उनका आई-ईएमआई नंबर नोट किया गया। पुलिस का कहना है कि, इसके जरिए वो चोरों तक पहुंच पाएंगे। फिलहाल, पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories