झपकी आने पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, माजदा में सवार 6 लोग घायल

Posted by

कोरबा। जिले में सुतर्रा के पास सड़क हादसे में एक धुमाल पार्टी का माजदा वाहन पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। धुमाल वाले अंबिकापुर में एक शादी समारोह में शहनाई बजाने जा रहे थे। घटना सिमगा से अंबिकापुर जाते समय हुई। कटघोरा थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी के मुताबिक, माजदा मेटाडोर में करीब 12 लोग सवार थे, शुक्रवार सुबह सुतर्रा के पास चालक आनंद राम को झपकी आ जाने से उसने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और माजदा सड़क किनारे पलट गई। चालक केबिन में फंस गया था उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं है। हादसे के समय ट्राली में बैठे धुमाल पार्टी के सभी लोग गहरी नींद में थे। वाहन के पलटते ही सभी की नींद टूट गई। सभी ने मिलकर चालक को बाहर निकाला। पंकज कुमार, देवदास समेत 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories