रायगढ़। जिले में KIT काॅलेज में काम करने वाले 12 कर्मचारियों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। सोमवार को कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम आवेदन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। इसमें तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी शामिल थे। गढ़उमरिया रोड पर किरोड़ीमल इंजीनियरिंग काॅलेज संचालित है। इस काॅलेज के 12 कर्मचारी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आवेदन में बताया है कि वे 25 सालों के नियमित कर्मचारी हैं और पिछले 33 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण परिवार का जीवन यापन कठिन हो गया है। वेतन नहीं मिल पाने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि काॅलेज किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक सोसाइटी द्वारा संचालित है, जो शासकीय सोसाइटी है। इसके बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में 12 कर्मचारियों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। कर्मचारियों अपने आवेदन में बताया कि वेतन के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। कुछ कर्मचारियों के परिजनों का निधन भी हो चुका है, तो कुछ कर्मचारियों के लोन लेने पर बैंकों से नोटिस मिलने से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply