राजनांदगांव। राजनांदगांव के शंकरपुर स्थित एक बारदाना गोदाम में आग लग गई। घटना में करीब 3 लाख पुरानी जूट और प्लास्टिक की बोरियां जलकर राख हो गईं। घटना गुरुवार दोपहर की है। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के इस गोदाम में आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में 6 घंटे का समय लगा। बता दें कि यहां पुराने बारदाना की मरम्मत कर बेचने का काम होता था। गोदाम मालिक का कहना है कि यह गोदाम नया बना था। आग से गोदाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इसके पुनर्निर्माण में लाखों रुपए खर्च होंगे। दमकल विभाग ने दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। गोदाम के पास घनी आबादी वाला क्षेत्र है। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग आसपास नहीं फैली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। गोदाम मालिक राजेश देवांगन ने बताया कि दोपहर 1 बजे वह और चार मजदूर खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान आग लगने की सूचना मिली। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply