चमत्कारी इलाज का दावा करने वाले पादरी बजिंदर सिंह का असली चेहरा!

Posted by

जालंधर। चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह का महिला को थप्पड़ मारते VIDEO सामने आया है। इस VIDEO में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बच्चे का साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी। यह VIDEO 14 फरवरी का है, घटना बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस में हुई। इसमें वह दफ्तर में लोगों से गुस्से में बात कर रहा है। अचानक वह कुर्सी से उठाकर युवक पर बैग फेंकता है और  थप्पड़ जड़ देता है। बजिंदर सिंह ने इस वीडियो पर कोई बयान नहीं दिया है। पादरी बजिंदर सिंह कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने और मृत आदमी को जिंदा करने का दावा करते हैं। उनके प्रचार के दौरान बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले उन पर जालंधर में एक महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक रेप केस में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इन्हें येशू-येशू वाले पादरी के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories