रायपुर। तेलीबांधा में 2 सटोरिया गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं0 03 स्थित गौतम डेली नीड्स के सामने 02 व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम चंचल दास जयसिंघानी एवं गौतम आहूजा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाईल फोन में unclebet9.com एवं kingdombook9.com नामक वेबसाईड में आई.डी.लेकर ऑन लाईन क्रिकेट मैच एवं अन्य खेलो में सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर आरोपी चंचल दास जयसिंघानी एवं गौतम आहूजा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईन फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 111 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. चंचल दास जयसिंघानी पिता मिहमल जयसिंघानी उम्र 61 साल निवासी गली नं0 03 गौतम डेली नीड्स के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. गौतम आहूजा पिता अमरलाल आहूजा उम्र 21 साल निवासी गली नं0 03 गौतम डेली नीड्स के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply