समाज को बुनकर की तरह एक साथ पिरोना होगा – डॉ. ओमप्रकाश देवांगन

Posted by

संतोष अध्यक्ष और कमल नारायण सचिव   निर्वाचित
⁠चंदखुरी राज देवांगन समाज की वार्षिक बैठक  में लिए गए कई निर्णय

रायपुर । छत्तीसगढ़ में देवांगन समाज को एक बुनकर की तरह एक साथ पिरोने का कार्य करना होगा तभी हम प्रदेश और देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा पाएँगे। यह बातें चंदखुरी राज देवांगन समाज की वार्षिक बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने कही । बैठक में 30 गाँव  के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान राज समाज का चुनाव भी संपन्न हुआ। सारागाँव में आयोजित बैठक की शुरुआत में माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना की गयी। साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन रखा गया। बैठक में मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित समाज के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा और सामाजिक समरसता का संदेश देना होगा तभी समाज में बदलाव आएगा, जिससे समाज मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज में जोड़ना होगा और समाज के लोगो को बुनकर बनकर एक साथ पिरोकर रखना होगा तभी समाज का उत्थान होगा । बैठक में चंदखुरी राज देवांगन समाज का चुनाव हुआ, जिसमें संतोष देवांगन (सारागाँव) अध्यक्ष और कमल नारायण देवांगन (पचेड़ा) सचिव निर्वाचित हुए। इनके अलावा गैंदूराम देवांगन कोषाध्यक्ष और  हरीश देवांगन (पचेडा) अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ निर्वाचित हुए। बैठक  में बैठक में समाज के संरक्षक श्री महेश देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवांगन, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनेश देवांगन, प्रदेश के सलाहकार श्री चन्द्रभान देवांगन, संतराम देवांगन, रायपुर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश देवांगन, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक  श्री खिलेश देवांगन समेत 30 गाँव के प्रतिनिधि उपस्थित थे-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories