गुंडे वसीम कुरैशी अरेस्ट, ट्रांसपोर्टर पर किया था प्राणघातक हमला

Posted by

अंबिकापुर। सड़क हादसे के बाद बस ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। वसीम कुरैशी को पुलिस ने उदयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करना बताया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी के डॉक्टर भाई समेत 2 लोगों की तलाश कर रही है। दरअसल, 27 मार्च की रात रिंगरोड पर सूरजपुर के ट्रांसपोर्टर संजय सिंह के थार वाहन से कार की टक्कर के बाद उसकी बेरहमी से मारपीट की गई थी। संजय सिंह के सिर को बिजली के खंभे से टकरा दिया। घायल होने के बाद भी युवक करीब आधे घंटे तक उनसे मारपीट करते रहे। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भड़के सर्व हिंदू समाज और क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी को आवेदन देकर आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी एसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories