टीचर का बैंक चेकबुक हुआ चोरी, खाते से निकला 2 लाख रुपए

Posted by

रायगढ़। शिक्षक के चेकबुक में फर्जी हस्ताक्षर कर 2 लाख रूपए पार कर दिया गया। अज्ञात युवक ने शिक्षक के बैग से चेकबुक को चुराया और घटना को अंजाम दिया है। जिसका बैंक में लगे CCTV फूटेज को पुलिस खंगाल रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बाझीआमा का रहने वाला उदयराम श्रीवास 50 साल प्राथमिक शाला सजवारी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। उदयराम का बैंक खाता धरमजयगढ़ भारतीय स्टेट बैंक में है। जिसका चेकबुक वह अपने बैग में रखा होता है। जहां 25 मार्च की दोपहर में करीब ढेड़ बजे उसके मोबाईल पर चेक के माध्यम से 2 लाख रूपए के आहरण करने मैसेज आया। जिसे देखकर उदयराम चौक गया और तत्काल अपने चेकबुक की जांच करने लगा। ऐसे में उसने देखा कि चेकबुक के लास्ट का चेक का पन्ना नहीं था। ऐसे में उसे शंका हुआ कि किसी अज्ञात युवक ने उसके चेकबुक के अंतिम चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर 2 लाख रूपए का आहरण किया है। जिसके बाद उसने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उसने कल धरमजयगढ़ थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories