मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 अप्रैल को करेंगे चार नई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Posted by

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर के विकास को गति देने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 11 अप्रैल 2025 को 4 नवीन परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले विकास प्राधिकरण सीईओ सौरभ कुमार ने कार्ययोजना की समीक्षा और कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये। नवा रायपुर, अटल नगर। राजधानी नवा रायपुर के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 अप्रैल 2025 को चार नवीन विकास परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह पहल नवा रायपुर को एक सशक्त और सुव्यवस्थित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा है इससे पहले नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा परियोजनाओं की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि ये परियोजनाएं नवा रायपुर में बुनियादी ढांचे के विस्तार, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राज्य सरकार इस क्षेत्र को एक आदर्श और आधुनिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories