राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव जिले के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की है। ग्राम पटेवा में लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और ग्राम बिजेतला में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक निर्णय राजनांदगांव को इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे वैश्विक प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से न सिर्फ औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए भी रोजगार के असीम अवसर सृजित होंगे। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राजनांदगांववासियों की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। राजनांदगांव अब औद्योगिक निवेश और आधुनिक तकनीक की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply