करीगुंडम में प्रशासन की पहल से बहाल हुई शांति व्यवस्था, पुलिस ने ग्रामीणों को दी समझाइश

Posted by

करीगुंडम। गांव में उत्पन्न हुई आपसी तनावपूर्ण स्थिति के बीच प्रशासन की सक्रियता और त्वरित पहल से करीगुंडम में शांति व्यवस्था बहाल हो गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को संयम बरतने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी। प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का भरोसा दिया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories